खबरे |

खबरे |

नैतिक शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है : राष्ट्रपति मुर्मू
Published : Nov 22, 2023, 3:03 pm IST
Updated : Nov 22, 2023, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu
President Murmu

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नैतिक शिक्षा हमें करुणा, दया, मित्रता और भाईचारे के जीवन मूल्यों से अवगत कराती है।’’

संबलपुर (ओडिशा) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि नैतिक शिक्षा जीवन निर्माण में मदद करती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। ओडिशा की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर मुर्मू ने संबलपुर में ब्रह्माकुमारी के शिक्षा अभियान ‘न्यू एजुकेशन फॉर न्यू इंडिया’ की शुरुआत करते हुए यह बात कही।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नैतिक शिक्षा हमें करुणा, दया, मित्रता और भाईचारे के जीवन मूल्यों से अवगत कराती है।’’ उन्होंने कहा कि इस अभियान की परिकल्पना मूल्यों को विकसित करने और छात्रों की चेतना के उत्थान के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षा ने सदैव महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। मुर्मू ने कहा, ‘‘सेवा, समानता और सहानुभूति जैसे नैतिक और मानवीय मूल्य हमारी संस्कृति की बुनियाद हैं और युवाओं को इन आदर्शों से परिचित होना चाहिए।’’

मुर्मू ने युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्ग माता-पिता और समाज के वंचित वर्ग के लोगों की देखभाल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के मन में इन मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘करुणा, दयालुता, मित्रता और भाईचारे जैसे गुणों वाले व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। किसी व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन से एक बेहतर समाज बन सकता है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM