खबरे |

खबरे |

डॉक्टरों ने महिला के कटे हुए हाथ को फिर से जोड़ा
Published : Dec 23, 2022, 11:47 am IST
Updated : Dec 23, 2022, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
Bhubaneswar: Doctors reattach woman's amputated hand
Bhubaneswar: Doctors reattach woman's amputated hand

संस्थान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने इस कटे हुए हाथ को फिर जोड़ दिया।

भुवनेश्वर : भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों की एक टीम ने एक महिला के पूरी तरह कट गये हाथ का सफल प्रतिरोपण किया है। संस्थान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आठ घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने इस कटे हुए हाथ को फिर जोड़ दिया। उनके अनुसार पुरी की 25 वर्षीय वर्षा दास नौ दिसंबर को जब अपने घर में काम कर रही थी तब उसका दुपट्टा और हाथ चावल कटाई मशीन में फंस गया। उनके मुताबिक उसे तत्काल एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि कटे हुए हाथ को बर्फ में रख दिया गया और मरीज को उसी दिन रात नौ बजे एम्स भुवनेश्वर के आपात विभाग में लाया गया।

उन्होंने बताया कि बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय कुमार गिरि की अगुवाई में एक टीम द्वारा उसी रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मरीज के कटे हुए हाथ का प्रतिरोपण करने की योजना बनायी गयी। गिरि ने कहा, ‘‘ यह सर्जरी सुबह आठ बजे तक चली और मरीज को फिर आईसीयू में पहुंचा दिया गया। उसके दसवें दिन हम मरीज को फिर ऑपरेशन कक्ष में लेकर आये क्योंकि कोहनी की त्वचा अच्छी नहीं थी।’’

उन्होंने बताया कि टीम ने खराब पड़ चुकी त्वचा को हटाया और उसे त्वचा निरोपण (स्कीन ग्राफ्ट) से ढ़क दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि आज इस घटना के करीब दो सप्ताह हो चुके हैं और अब ‘हाथ ठीक है।’’ एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष विश्वास वार्ड में वर्षा को देखने गये और उन्होंने एम्स के डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की।

वर्षा ने बृहस्पतविार को कहा कि वह विकलांग होने से बच गयी और उसे उसका हाथ फिर मिल गया। उन्होंने कहा, ‘‘ अब मैं अहसास करती हूं कि क्यों लोग डॉक्टरों को दूसरा भगवान कहते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा हाथ ठीक हो पाएगा।’

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM