खबरे |

खबरे |

भारत ने श्रीलंका पुलिस को 125 एसयूवी सौंपी
Published : Dec 23, 2022, 1:28 pm IST
Updated : Dec 23, 2022, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
India hands over 125 SUVs to Sri Lanka Police
India hands over 125 SUVs to Sri Lanka Police

अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भारत ने पिछले 12 महीनों में श्रीलंका को बहु-आयामी सहायता प्रदान की है ताकि देश को...

कोलंबो : भारत ने नकदी की तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को समर्थन देने और वाहनों की गैर-उपलब्धता के चलते पुलिस की यातायात संबंधी गंभीर दिक्कतों को दूर करने के प्रयासों के तहत श्रीलंका पुलिस को 125 एसयूवी सौंपी है।

अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भारत ने पिछले 12 महीनों में श्रीलंका को बहु-आयामी सहायता प्रदान की है ताकि देश को 1948 में ग्रेट ब्रिटेन से आजादी के बाद के अपने सबसे खराब आर्थिक और मानवीय संकट से निपटने में मदद मिल सके।

भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक समारोह में श्रीलंका पुलिस के लिए श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एलेस को 125 एसयूवी सौंपे।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर कहा कि 375 एसयूवी की अन्य खेप को मौजूदा ‘ऋण व्यवस्था’ के तहत कोलंबो भेजा जाएगा।

इसने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका को भारत का समर्थन जारी है। उच्चायुक्त ने श्रीलंका के माननीय सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एलेस को औपचारिक रूप से श्रीलंका पुलिस के लिए आज 125 महिंद्रा एसयूवी सौंपी। मौजूद ऋण व्यवस्था के तहत कुल 500 अत्याधुनिक वाहनों में से शेष को जल्द भेजा जाएगा। इस संबंध में इस साल की शुरुआत में अनुंबध पर हस्ताक्षर किए गए थे।’’

एलेस ने कहा कि श्रीलंका पुलिस वाहनों की कमी के कारण गंभीर परिवहन साधन के संकट से गुजर रही है क्योंकि पिछले तीन साल से इसके वाहनों के बेड़े में नए वाहन नहीं जुड़ पाए हैं। भारत ने भोजन, दवाइयां, ईंधन और केरोसिन तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करके श्रीलंका की भोजन, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने में सहायता के लिए लगभग चार अरब अमेरीकी डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान की है

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM