खबरे |

खबरे |

Weather Update: देश में फिर बढ़ेगी ठंड! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Published : Feb 24, 2024, 10:52 am IST
Updated : Feb 24, 2024, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
Weather Update Today News In Hindi  Cold will increase again in the country! Rain alert in these states
Weather Update Today News In Hindi Cold will increase again in the country! Rain alert in these states

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार के बाद दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Weather Update Today News In Hindi: इन दिनों देश के कई राज्यों में सरर्दियां कम  देखने को मिल रही हैं। वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्से अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे ठंट बढ़ेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कुछ अन्य राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी जारी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारतीय राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार के बाद दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 25 फरवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही रविवार को नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.

हिमाचल प्रदेश में, स्थानीय मौसम कार्यालय ने 24 से 28 फरवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है, 26 और 27 फरवरी को निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होगी। झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में सप्ताह के कई दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों का मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर 24 से 27 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

(For more news apart from Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM