खबरे |

खबरे |

महिला आरक्षण पर सरकार को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस 21 शहरों में करेगी ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’
Published : Sep 25, 2023, 10:21 am IST
Updated : Sep 25, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Pawan Kheda
Pawan Kheda

कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि सांसद रजनी पाटिल अहमदाबाद में, तो महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा हैदराबाद में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी।

New Delhi:  कांग्रेस सोमवार को देश के 21 शहरों में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेगी, जिसमें 21 महिला नेता महिला आरक्षण के मुद्दे पर ‘‘केंद्र सरकार को बेनकाब’’ करेंगी। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि सांसद रजनी पाटिल अहमदाबाद में, तो महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा हैदराबाद में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी।

पार्टी के नेताओं के मुताबिक, रंजीत रंजन भुवनेश्वर में, अलका लांबा जयपुर में, अमी याग्निक मुंबई में, रागिनी नायक रांची में और शमा मोहम्मद श्रीनगर में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि 21 महिला नेता 21 शहरों में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ करेंगी। खेड़ा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(प्रेस कॉन्फ्रेंस का) एजेंडा-महिला आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार के धोखे को उजागर करना है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM