खबरे |

खबरे |

Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के प्रयासो को झटका, फिर खराब हुई ऑगर मशीन
Published : Nov 25, 2023, 5:55 pm IST
Updated : Nov 25, 2023, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttarkashi Tunnel Collapse
Uttarkashi Tunnel Collapse

दरहसल, जिस ऑगर मशीन से ‘ड्रिल’ की जा रही थी वह खराब हो गई है.

Uttarkashi Tunnel Collapse Update: टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव टीन लागातार प्रयास कर रही है पर मजदूरों की निकालने में काफी बाधाएं आ रही है. इस बीच खबर आई थी की मजदूरों को शुक्रवार सुबह तक निकाल लिया जाएगा पर अब बचाव टीम को एक और झटका लगा है. दरहसल, जिस ऑगर मशीन से ‘ड्रिल’ की जा रही थी वह खराब हो गई है. यानीकि अब मजदूरों को निकालने में और वक्त लग सकता है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए जिस ऑगर मशीन से ‘ड्रिल’ की जा रही थी, वह खराब हो गई है। डिक्स ने सिलक्यारा में पत्रकारों से कहा, ‘‘ ऑगर टूट गई है, क्षतिग्रस्त हो गई है।’’

पिछले कुछ दिन से ऑगर मशीन से ड्रिल करने के दौरान लगातार बाधाएं आ रही थीं। जब उनसे हाथ से अथवा लम्बवत ड्रिल करने जैसे अन्य विकल्पों के बारे में पूछा गया तो डिक्स ने कहा कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम जो भी विकल्प अपना रहे हैं उसके अपने फायदे और नुकसान हैं। हमें बचावकर्ताओं की तथा श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।’’

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए थे। तब से विभिन्न एजेंसियां उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। पर अब तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है. राहत की बात यह है कि सभी मजदूर फिलहाल सुरक्षित है और बचाव टीम उनसे संपर्क बनाए हुए है. पाईप के जरिए मजदूरों तक खाना-पीना और जरूरत की चीजें पहुंचाई जा रही है.

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM