खबरे |

खबरे |

PM Modi congratulated Manu Bhakar: पीएम मोदी ने ओलंपिक पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, कहा- कमाल की उपलब्धि
Published : Jul 28, 2024, 5:48 pm IST
Updated : Jul 28, 2024, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi congratulated Manu Bhaker on winning the Olympic medal In Paris Olympics 2024, said- An incredible achievement
PM Modi congratulated Manu Bhaker on winning the Olympic medal In Paris Olympics 2024, said- An incredible achievement

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ऐतिहासिक पदक।’’

PM Modi congratulated Manu Bhakar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को बधाई  दी है. पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि यह और भी खास है क्योंकि वह निशानेबाजी में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला है।

बता दे कि मनु भाकर ने रविवार को यहां महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह इसके साथ ही ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ऐतिहासिक पदक।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई। कांस्य (पदक) के लिए बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। कमाल की उपलब्धि।’’

मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता।

किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

(For More News Apart from PM Modi congratulated Manu Bhaker on winning the Olympic medal In Paris Olympics 2024, said- An incredible achievement, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Tags: pm modi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM