खबरे |

खबरे |

Delhi-Punjab Weather Update : पंजाब में ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली में भी दिखा कोहरा
Published : Oct 28, 2023, 11:27 am IST
Updated : Oct 28, 2023, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले छह दिनों तक शुष्क मौसम रह सकता है.  

Delhi-Punjab Weather Update News In Hindi : इस बार बहुत ही जल्द देशभर में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है, अब तो कई राज्यों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने भी शुरू कर दिए हैं. अगर बात साउथ राज्यों की करें तो पिछले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. वहीं अब मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. 

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में आज यानी शनिवार (28 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहेगा, हालांकि तेज धूप निकल सकती है। पंजाब के कई शहरों में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. 

अगर बात पंजाब की करें तो यहां गुरदासपुर में सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले छह दिनों तक शुष्क मौसम रह सकता है.  

पंजाब के प्रमुख शहरों में अधिकत्म तापमान 

अमृतसर - 30.2,
 लुधियाना- 29.9, 
पटियाला- 31.7, 
पठानकोट -31.6, 
फरीदकोट -30.0,
गुरदासपुर- 32.0,
 बरनाला -30.1, 
फतेहगढ़ साहिब- 30.9,
मुक्तसर साहिब-  30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पंजाब के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

अमृतसर- 16.2, 
लुधियाना -16.7,
 पटियाला -16.1,
 पठानकोट -15.2, 
बरनाला -15.5, 
फरीदकोट - 17.8, 
फतेहगढ़ साहिब - 15.8,
 फिरोजपुर -16.1,
 गुरदासपुर - 14.16,
जालंधर -16.13 
 मुक्तसर -16.10 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मौसम का हाल

बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है. वहीं दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवता सूचकांक खराब स्थिति में बना हुआ है. मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में अधिकत्म तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM