खबरे |

खबरे |

भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे कंबोडिया के राजा
Published : May 29, 2023, 5:25 pm IST
Updated : May 29, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
The King of Cambodia arrived on a state visit to India
The King of Cambodia arrived on a state visit to India

इससे पहले मौजूदा राजा सिहामोनी के पिता वर्ष 1963 में भारत आए थे। 

New Delhi: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी सोमवार को भारत की पहली राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे। उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है। दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नयी दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर कंबोडियाई राजा की अगवानी की।

कंबोडियाई राजा के साथ भारत की यात्रा पर 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिनमें राजमहल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कंबोडियाई राजा का भारत दौरा दोनों देशों के बीच सभ्यागत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि गत 60 साल में किसी कंबोडियाई राजा की यह पहली भारत यात्रा है। इससे पहले मौजूदा राजा सिहामोनी के पिता वर्ष 1963 में भारत आए थे। 

बयान के मुताबिक कंबोडियाई राजा के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में मंगलवार शाम को राजकीय रात्रि भोज का आयोजन करेंगी। कंबोडियाई राजा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। उनका उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM