खबरे |

खबरे |

'अगर भारत की अखंडता और सुरक्षा पर हमला होगा तो हम मुंहतोड़... ' खालिस्तान मुद्दे पर जयशंकर की कनाडा को चेतावनी
Published : Jun 29, 2023, 11:47 am IST
Updated : Jun 29, 2023, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
External Affairs Minister S Jaishankar
External Affairs Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मेरी समझ के अनुसार उनकी (कनाडा की) प्रतिक्रिया वास्तव में वोट बैंक की राजनीति की बाध्यताओं से प्रेरित है।’’

New Delhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि खालिस्तान के मुद्दे पर कनाडा की प्रतिक्रिया उसकी ‘वोट बैंक की बाध्यताओं’ से प्रेरित नजर आती है और अगर ऐसी गतिविधियों से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अखंडता पर प्रभाव पड़ता है तो भारत प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा। 

यहां एक समारोह में एक सत्र के दौरान जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खालिस्तान मुद्दे का दोनों देशों के बीच संबंध कई मायने में प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा,‘‘कनाडा खालिस्तान मुद्दे से किस प्रकार से निपटता है, यह हमारे लिए दीर्घकालिक चिंता का विषय रहा है। क्योंकि स्पष्ट तौर पर यह वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मेरी समझ के अनुसार उनकी (कनाडा की) प्रतिक्रिया वास्तव में वोट बैंक की राजनीति की बाध्यताओं से प्रेरित है।’’

जयशंकर ने कहा कि कनाडा को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर ऐसी गतिविधियों को वहां (कनाडा में) अनुमति दी जाती है, जिससे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा प्रभावित होती है...तो इसका जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के साथ संबंधों पर जयशंकर ने कहा कि नयी दिल्ली आतंकवाद को सामान्य बताये जाने की अनुमति नहीं दे सकता।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM