खबरे |

खबरे |

जापान के विदेश मंत्री हयाशी ने की दिल्ली मेट्रो में की यात्रा, संग्रहालय का भी किया दौरा
Published : Jul 29, 2023, 12:37 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार  PTI
फोटो साभार PTI

हयाशी भारत के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली पहुंचे थे।

New Delhi: जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो का दौरा किया और ट्रेन में यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय स्टेशन से चावड़ी बाजार स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी के मुताबिक इस दौरान हयाशी के साथ भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और डीएमआरसी के निदेशक (संचालन और सेवाएं) अमित कुमार जैन भी मौजूद थे। जापानी विदेश मंत्री ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बने मेट्रो संग्रहालय का भी दौरा किया।

डीएमआरसी ने कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो परियोजना भारत-जापान सहयोग का प्रतीक है और जापान सरकार (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) ने शुरू से ही दिल्ली मेट्रो की परियोजनाओं को पर्याप्त रूप से वित्तपोषित किया है और परियोजना के चौथे चरण को भी वित्तपोषित कर रही है।’’ हयाशी भारत के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली पहुंचे थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM