खबरे |

खबरे |

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा
Published : Nov 29, 2022, 11:06 am IST
Updated : Nov 29, 2022, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
Vice President Jagdeep Dhankar will visit Tripura and West Bengal on Tuesday
Vice President Jagdeep Dhankar will visit Tripura and West Bengal on Tuesday

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचने के बाद वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गोमती जिले में उदयपुर के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर मां त्रिपुरेश्वरी मंदिर..

अगरतला/कोलकाता : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धनखड़ पहले त्रिपुरा आएंगे और बाद में पश्चिम बंगाल जाएंगे।

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचने के बाद वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गोमती जिले में उदयपुर के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर मां त्रिपुरेश्वरी मंदिर के दर्शन करेंगे।

बाद में वह अगरतला में एमबीबी (महाराज बीर बिक्रम) कॉलेज में एक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शरीक होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ दोपहर में कोलकाता के हवाई अड्डे पहुंचेंगे और सीधे कालीघाट के प्रसिद्ध काली मंदिर जाकर वहां पूजा करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि बाद में वह निजी यात्रा के तहत यहां साल्ट लेक के एक स्थान पर जाएंगे। धनखड़ अगस्त में उपराष्ट्रपति बनने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।.

राज्यपाल के तौर पर तीन साल के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, चुनाव के बाद हिंसा, राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति, विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और राज्य प्रशासन की आलोचना करते हुए ट्वीट करने जैसे मामलों पर धनखड़ का ममता बनर्जी सरकार के साथ लगातार टकराव देखा गया

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM