खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने भाषण के अनुवाद की परेशानियों पर साझा किया दिलचस्प किस्सा
Published : Nov 29, 2023, 5:07 pm IST
Updated : Nov 29, 2023, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi shared an interesting story on the problems of translation of speech
Rahul Gandhi shared an interesting story on the problems of translation of speech

तेलंगाना में एक चुनावी रैली में अपने हालिया भाषण का उदाहरण देते हुए, कांग्रेस सांसद ने कहा कि अनुवादक ‘‘बहुत परेशानी में पड़ गये।’’

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक दिलचस्प किस्सा साझा किया कि कैसे तेलंगाना में उनके एक भाषण के अनुवादक को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। गांधी ने यह किस्सा एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बयां किया, जहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के सांसद अब्दुस्समद समदानी उनके भाषण का अनुवाद करने के लिए मौजूद थे। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने मजाक में कहा कि उनका अनुवादक बनना "एक खतरनाक काम हो सकता है।"

तेलंगाना में एक चुनावी रैली में अपने हालिया भाषण का उदाहरण देते हुए, कांग्रेस सांसद ने कहा कि अनुवादक ‘‘बहुत परेशानी में पड़ गये।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं कुछ कह रहा था और वह (अनुवादक) कुछ और कह रहे थे। फिर, कुछ समय बाद मैंने अपने शब्द गिनने शुरू कर दिए... वह तेलुगु में बोल रहे थे। इसलिए, मैंने सोचा कि अगर मैं हिंदी में पांच शब्द बोलूं, तो इसका तेलुगु में अनुवाद करने में पांच या सात शब्द लगेंगे, लेकिन वह 20, 25, 30 शब्द बोलते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी मैं कुछ बहुत उबाऊ बात भी कह देता था तो भीड़ बहुत उत्साहित हो जाती थी। फिर मैं कुछ रोमांचक बात कह देता था और भीड़ शांत हो जाती थी। उस वक्त मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता था। इसलिए, मुझे हर समय मुस्कुराना पड़ता था।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनके सहयोगी ( समदानी) को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उनके भाषण का अनुवाद करते समय ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। (PTI) 

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM