खबरे |

खबरे |

भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे PM मोदी, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
Published : Mar 30, 2023, 12:56 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi will participate in joint commanders' conference in Bhopal, will flag off Vande Bharat
PM Modi will participate in joint commanders' conference in Bhopal, will flag off Vande Bharat

PMO  ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में यात्रा अनुभव को फिर से परिभाषित किया है।

New Delhi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को भोपाल का दौरा करेंगे, जहां वह संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भोपाल-नयी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने  गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

PMO ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में कंबाइंड कमांडर्स कांफ्रेंस-2023 में हिस्सा लेंगे। बयान के मुताबिक, इसके बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल और नयी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक “तैयार, पुनरुत्थान, प्रासंगिक” विषय पर आयोजित किया जा रहा है।. सम्मेलन के दौरान, सशस्त्र बलों में संयुक्तता सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

PMO ने कहा कि सम्मेलन में ‘आत्मनिर्भर’ भारत की दिशा में सशस्त्र बलों की तैयारी और रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। सेना, नौसेना और वायुसेना के सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के साथ समावेशी और अनौपचारिक बातचीत भी आयोजित की जाएगी।

PMO  ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में यात्रा अनुभव को फिर से परिभाषित किया है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच शुरू की जा रही नयी ट्रेन देश की ग्यारहवीं वंदे भारत ट्रेन होगी।. वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है।

PMO ने कहा कि यह ट्रेन सेट रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM