खबरे |

खबरे |

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म 'न्याय' जल्द होगी रिलीज, दिल्ली HC ने स्ट्रीमिंग पर बैन लगाने वाली याचिका की खारिज
Published : Jul 12, 2023, 6:05 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 6:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

कोर्ट ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुशांत के निधन के साथ ही उनके निजता का अधिकार भी खत्म हो गया।

New Delhi: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म 'न्याय' अब रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले दो साल से कोर्ट में केस चल रहा था. वहीं अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से मना करते हुए याचिका खारिज कर दी है. 

बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए याचिका डाली थी। सुशांत के पिता ने फिल्म के मेकर्स पर बेटे की प्राइवेसी हर्ट करने का मामला दाखिल किया था। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है और इसमें मानहानिकारक बयान तथा समाचार आलेख हैं तथा यह सुशांत सिंह राजपूत के ‘व्यक्तित्व अधिकारों’ का उल्लंघन करती है।

बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केस पर सुनवाई करते हुए ये याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट का कहना है कि फिल्म पर किसी भी तरीके का बैन लगाना सही नहीं है।

कोर्ट ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुशांत के निधन के साथ ही उनके निजता का अधिकार भी खत्म हो गया।

न्यायमूर्ति शंकर ने व्यवस्था दी कि मौजूदा प्रकरण में अंतरिम राहत का कोई मामला नहीं बनता, क्योंकि वादी ने गोपनीयता, प्रचार और व्यक्तित्व के ‘विरासत में मिले’ अधिकारों की रक्षा करने की मांग की थी, जो सुशांत सिंह राजपूत में निहित थे, जो अब जीवित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ खत्म हो गए।’’.

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM