खबरे |

खबरे |

Rakul Preet Golden temple: रकुलप्रीत सिंह ने पति जैकी के साथ श्री दरबार साहिब में टेका माथा

By : DISHANT

Published : Mar 1, 2024, 6:51 pm IST
Updated : Mar 1, 2024, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Rakulpreet Singh paid obeisance at Sri Darbar Sahib with her husband Jackie
Rakulpreet Singh paid obeisance at Sri Darbar Sahib with her husband Jackie

रकुल प्रीत और जैकी की शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में हुई थी

Rakul Preet in Golden temple news in hindi: पंजाब के अमृतसर में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी अपनी शादी के बाद श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। रकुल और जैकी अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे। बता दें कि रकुल प्रीत और जैकी की शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में हुई थी। जहां पर बॉलीवुड के कई कलाकार भी उनकी शादी में पहुंचे।

इस दौरान रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस यात्रा पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पति जैकी के साथ स्वर्ण मंदिर में नजर आ रही हैं। एक और दिल छू लेने वाली तस्वीर में, उनके साथ रकुल का परिवार भी शामिल था।

बता दें कि इस जोड़े की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई। इस जोड़े ने दिन भर मौज-मस्ती की और फिर रात में हिंदू परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए। ये कपल अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में रकुल और जैकी अपने माता-पिता के साथ मौजूद हैं।

पीले रंग के सलवार सूट में रकुल बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखा था. वहीं, जैकी लाल कुर्ता और सफेद पायजामा में खूबसूरत लग रहे थे।

(For more news apart from Rakulpreet Singh paid obeisance at Sri Darbar Sahib with her husband Jackie News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM