खबरे |

खबरे |

Shahrukh Khan Birthday : अपने 58वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस पर बरसाया प्यार, कहा आपका प्यार अविश्वसनीय
Published : Nov 2, 2023, 2:19 pm IST
Updated : Nov 2, 2023, 2:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Shahrukh Khan 58th Birthday
Shahrukh Khan 58th Birthday

किंग खान अपने घर  'मन्नत' से बाहर आए और उनकी एक झलक को बेताब फैंस से मिले और उन्हें प्यार बांटा।

Shahrukh Khan 58th Birthday : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज अपना 58वां बर्थडे (Shahrukh Khan Birthday) मना रहे है.  किंग खान के फैंस उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं. रह साल की ही तरह इस साल भी उनके चाहने वाले उनके घर के बाहर उनके दिदार के लिए खड़े है. शाहरुख खान अपने घर से बाहर आकर अपने लाखों चाहने वालों को उनक प्यार के लिए शुक्रिय कहा।  

किंग खान अपने घर  'मन्नत' से बाहर आए और उनकी एक झलक को बेताब फैंस से मिले और उन्हें प्यार बांटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख के बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत’ के बाहर सैंकड़ों प्रशंसक एकत्रित नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते है. वो हमेशा अपने जन्मदिन (Shahrukh Khan 58th Birthday )पर अपने फैंस से मिलते है और उन्हें प्यार देते है.

इस बार भी वह घर से बाहर आए, और अपने ही अंदाज में हाथ जोड़े, ‘फ्लाइंग किस’ किया और फिर अपने लोकप्रिय अंदाज में बाहें फैला कर उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

बता दें कि यह साल शाहरुख खान के लिए काफी लकी रहा है. इसी साल किंग खान ने फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ से बॉलीवूड में दमदार वापसी की. साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए। 

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने, ‘‘ यह अविश्वसनीय है कि आप में से इतने सारे लोग यहां देर रात मुझे शुभकामनाएं देने आए। मैं महज एक अभिनेता हूं। मुझे इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं मिलती कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकूं। मैं आपके प्यार का मुरीद हूं। मुझे आप सभी का मनोरंजन करने का मौका देने के लिए धन्यवाद।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM