खबरे |

खबरे |

स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण : सारा अली खान
Published : Apr 3, 2023, 4:31 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Challenging to play a freedom fighter: Sara Ali Khan
Challenging to play a freedom fighter: Sara Ali Khan

फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी।

मुंबई : बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कहा कि आगामी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक अनुभव था। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित है।

बता दें कि फिल्म 1942 में हुए भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और मुंबई में कॉलेज की एक महिला की निडर यात्रा का चित्रण करती है जो स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता पर आधारित है, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रेडियो के जरिए देश भर में खबरों को फैलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सारा ने कहा कि ‘अमेजन ओरिजिनल फिल्म’ ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित करने का मौका दिया।

सारा ने कहा, “इस फिल्म में एक हिस्सा है जहां हम उसे ‘गुमनाम नायक’ कहते हैं। एक गुमनाम सेनानी क्योंकि हम उसे नहीं जानते हैं। उसने इतना त्याग किया और आप नहीं जानते कि वह कौन है, जो मेरे अनुसार त्याग, शक्ति और वीरता की एक विशाल कहानी के रूप में है।” उन्होंने कहा, “यह सब वर्तमान में या किसी भी समय के लिए है। यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण और रोमांचक भी था।”

कोलंबिया विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में डिग्री लेने वाली सारा ने कहा कि फिल्म ने उन्हें गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “मैं इतिहास की छात्रा हूं इसलिए मुझे हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में अच्छी जानकारी है लेकिन मैं ऊष मेहता के बारे में नहीं जानती थी। और मैं कल्पना कर सकती हूं कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उनके बारे में नहीं जानते हैं।” ‘ऐ वतन मेरे वतन’ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी। अभी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM