खबरे |

खबरे |

Don 3: तीसरे डॉन बने रणवीर सिंह, धमाकेदार टीजर हुृआ रिलीज
Published : Aug 9, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Aug 9, 2023, 6:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वीडियो में रणवीर सिंह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं. टीजर की शुरुआत रणवीर के डायलॉग से होती है और लास्ट में उनका चेहरा रिवील किया जाता है. 

मुंबई:  बॉलीवूड एक्टर रणवीर सिंह के हाथ अब एक और बड़ी फिल्म लग चुकी है. रणवीर अब एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म 'डॉन' के तीसरे भाग में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) मंगलवार को अपनी फिल्म डॉन 3 (Don 3) की अनाउंसमेंट की थी. 

फिल्म निर्मात फरहान अक्तर और उनके करीबी मित्र रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डॉन के मुख्य किरदार में  रणवीर का फर्स्ट लुक वीडियो पोस्ट करते हुए यह खबर साझा की।

बैनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ''एक नए दौर की शुरूआत, डॅान-3'' ।

वीडियो में रणवीर सिंह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं. टीजर की शुरुआत रणवीर के डायलॉग से होती है और लास्ट में उनका चेहरा रिवील किया जाता है. 

वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह कहते हैं-'शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं. और फिर सामने जल्द आने को. क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी. फिर दिखाने को. मौत से खेलना जिंदगी है मेरी. जीतना ही मेरा काम है. तुम तो हो जानते. जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन. मैं हूं डॉन.' इसके बाद लास्ट में रणवीर का चेहरा दिखाया जाता है. डॉन के लुक में रणवीर काफी शानदार लग रहे हैं.

रणवीर ‘डॉन 3’ में सुपरस्टार शाहरुख खान की जगह यह किरदार निभाएंगे। शाहरुख ने फरहान की 2006 में आई फिल्म 'डॉन' और 2011 में इसी फिल्म के अगले भाग 'डॉन 2' में डॉन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास भी थीं।

'डॅान' फ्रेंचाइजी की शुरुआत अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा अमिताभ बच्चन अभिनीत, 1978 की इसी नाम की फिल्म के अधिकार खरीदने के बाद हुई। अमिताभ अभिनीत फिल्म की पटकथा अनुभवी लेखक जोड़ी जावेद अख्तर और सलीम खान ने लिखी थी।

रणवीर के 'डॉन 3' में काम करने की यह खबर फरहान द्वारा आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की घोषणा करने के एक दिन बाद आई है।ज़ोया अख्तर की 2015 की फिल्म "दिल धड़कने दो" में एक साथ अभिनय करने के बाद फरहान और रणवीर अब एक बार फिर 'डॉन 3' में एक साथ आएंगे। फरहान ने ‘विक्रम वेधा’ के पटकथा लेखक पुष्कर और गायत्री के साथ मिलकर ‘डॉन 3’ की पटकथा लिखी है। फिल्म के लिए संगीत शंकर एहसान लॉय, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेन्डोन्सा देंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM