खबरे |

खबरे |

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज, जासूस की भूमिका में...
Published : Jan 10, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Jan 10, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Trailer of Shah Rukh Khan's most awaited film 'Pathan' released
Trailer of Shah Rukh Khan's most awaited film 'Pathan' released

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय और राम चरण ने तमिल और तेलुगु भाषा में ‘पठान’ का ट्रेलर जारी किया। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु तीनों भाषा में रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो चूका है . ‘यशराज फिल्म्स’ ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर जारी किया। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। यह 2023 की पहली बड़ी रिलीज होगी जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म का दो मिनट 34 सेकंड का ट्रेलर मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया के चरित्र को ‘‘ अब पठान के वनवास का टाइम खत्म हुआ’’ कहते सुना जा सकता है। शाहरुख खान फिल्म में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में उन्हें ‘‘पार्टी पठान के घर रखोगे, तो मेहमान नवाज़ी के लिए पठान तो आएगा और पटाखे भी लाएगा’’ कहते सुना जा सकता है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय और राम चरण ने तमिल और तेलुगु भाषा में ‘पठान’ का ट्रेलर जारी किया। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषा में रिलीज होगी।

फिल्म में अभिनेता सलमान खान भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

ऐसी खबरें हैं कि ‘यशराज फिल्म्स’ अपनी कुछ जासूसी फिल्मों को जोड़कर ‘स्पाई वर्ल्ड’ बनाना चाहता है। इसमें सलमान की ‘टाइगर 3’ भी शामिल है, जिसके इस साल के अंत में रिलीज होनी की संभावना है। इसमें शाहरुख अपने पठान के किरदार में एक अतिथि भूमिका में नजर  आएंगे।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM