खबरे |

खबरे |

'Srikanth' Movie OTT Release Update: जाने किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’
Published : May 11, 2024, 10:24 am IST
Updated : May 11, 2024, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
'Srikanth' Movie OTT Release date & platform Update news in hindi Rajkumar Rao's film 'Srikanth'
'Srikanth' Movie OTT Release date & platform Update news in hindi Rajkumar Rao's film 'Srikanth'

फिल्म ‘श्रीकांत’ इंडियन इंडस्ट्रीलिस्ट बिलियनेयर श्रीकांत बोला की रियल लाइफ पर आधारित है,

'Srikanth' Movie OTT Release Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘श्रीकांत’ (Srikanth)10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।  फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिलता दिख रहा है. लोग सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की इस फिल्म की तारीफ करते दिख रहे हैं. बता दे कि फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. 

About Film

बता अगर फिल्म की करे तो फिल्म ‘श्रीकांत’ इंडियन इंडस्ट्रीलिस्ट बिलियनेयर श्रीकांत बोला की रियल लाइफ पर आधारित है, जो जन्म से ही दृष्टिहीन हैं। श्रीकांत ने कम उम्र में ही यह तय कर लिया था कि वो अपने शरीर की कमी को कभी भी अपने ऊपरहावी नहीं होने देंगे. फिल्म में राजकुमार राव ने बिलियनेयर श्रीकांत की भुमिका निभाई है .

जैसा कि फिल्म ब्लाइन्ड उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके द्वारा किए गए संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म में श्रीकांत की दृढ़ता और उपलब्धि की असाधारण कहानी को दर्शाया गया है कि कैसे एक नेत्रहीन व्यक्ति कई चुनौतियों का सामना कर अपने सपने को पूरा करने में जुट जाता है। बता दे कि उन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। यह कंपनी अकुशल और दिव्यांग लोगों के लिए नौकरी के विकल्प पेश करती है।

Star cast

फिल्म 'श्रीकांत' को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राजकुमार राव, अलाया एफ और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही शरद केलकर और कई अन्य लोग सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और निधि परमार ने किया है।

'Srikanth' Movie OTT Release Date & Platform Update

फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं जो लोग फिल्म को घर पर ही देखने के इच्छुक है वो फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में जानना चाहेंगे कि फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. तो हम आपके लिए इसकी पूरी जानकारी लेकर आए है. 

आपको बता दे कि फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. आमतौर पर कोई भी बड़ी फिल्म एक-दो महीने सिनेमाघरों में चलने के बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जाती है. पर आप चिंता ना करें जैसे ही फिल्म के ओटीटी रिलीज से जुड़ी कोई भी अपडेट सामने आती है तो हम आपको इसके बारें में जानकारी दे देंगे। इसके लिए आप हमारे पेज के साथ बने रहें।

(For more news apart from 'Srikanth' Movie OTT Release date & platform Update news in hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM