खबरे |

खबरे |

किन्नौर पहुंचे दिलजीत दोसांझ ने साझा की अपनी यात्रा की एक झलक, लिखा 'वन लव'
Published : Mar 12, 2024, 4:30 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Diljit Dosanjh reached Kinnaur, shared a glimpse of his journey, wrote 'One Love'
Diljit Dosanjh reached Kinnaur, shared a glimpse of his journey, wrote 'One Love'

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में बिताए हुए समय और यात्रा के अनुभव को साझा किया।

Diljit Dosanjh news: बॉलीवुड अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर कई जगहों पर भ्रमण करते नजर आते है। बीते दिनों वे हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में पहुंचे। जहां उन्होंने पहाड़ों की शांति में अपना अच्छा समय व्यतीत किया।

इस दौरान अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में स्थानीय लोगों के साथ भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें भी दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और अपने हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में बिताए हुए समय और यात्रा के अनुभव को साझा किया।

इंस्टाग्राम पर अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने किन्नौरी महिलाओं के साथ पारंपरिक गीत गाते हुए एक वीडियो साझा किया।, दिलजीत ने अपने प्रशंसकों को अपनी यात्रा की एक झलक दी और इसे कैप्शन दिया, 'वन लव'।

पिछले हफ्ते, अभिनेता ने स्थानीय लोगों के साथ एक लोक गीत पर नृत्य करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। तस्वीरों में वह लोगों के सामने आभार व्यक्त करते हुए हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।

वहीं बीते दिनों दिलजीत दोसांझ की जामनगर कार्यक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

(For more news apart from Diljit Dosanjh reach Kinnaur, shared a glimpse of his journey News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM