खबरे |

खबरे |

Amitabh Bachchan: कोलकाता फिल्म महोत्सव में दिखायी जाएंगी अमिताभ बच्चन की फिल्में
Published : Dec 12, 2022, 12:59 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Amitabh Bachchan: Amitabh Bachchan's films will be screened at the Kolkata Film Festival
Amitabh Bachchan: Amitabh Bachchan's films will be screened at the Kolkata Film Festival

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया के साथ नेताजी इनडोर स्टेडियम में समारोह के उद्घाटन में भाग लेंगे।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि 15 से 22 दिसंबर तक होने वाले 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की जिंदगी और काम की झलक दिखायी जाएगी।

बिस्वास ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आठ दिनों में सिनेप्रेमियों के लिए 10 स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) समेत कुल 183 फिल्में दिखायी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम का एक ‘लोगो’ भी जारी किया।

मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि समारोह में सबसे पहले ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन वाली बच्चन की 1973 में आयी फिल्म ‘अभिमान’ दिखायी जाएगी। बच्चन के सिने करियर के प्रदर्शन के तौर पर ‘दीवार’ और ‘काला पत्थर’ फिल्में भी दिखायी जाएगी।

‘बिग बी’ के नाम से मशहूर बच्चन अपनी पत्नी जया के साथ नेताजी इनडोर स्टेडियम में समारोह के उद्घाटन में भाग लेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी उपस्थित रहेंगे।

केआईएफएफ इस साल एक नया सेक्शन ‘गेम ऑन’ शुरू करेगा जिसके तहत ‘83’, ‘एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘कोनी’ (1984) समेत खेल पर आधारित सात फिल्में दिखायी जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM