खबरे |

खबरे |

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, ट्वीट कर बोले- अब दिल और नागरिकता दोनों भारतीय
Published : Aug 16, 2023, 6:54 pm IST
Updated : Aug 16, 2023, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Akshay Kumar Gets Indian Citizenship On Independence Day
Akshay Kumar Gets Indian Citizenship On Independence Day

साल 2019 में अक्षय ने जब वोट नहीं दिया, तब उनकी कनाडाई नागरिकता को लेकर बवाल हुआ था.

मुंबई - बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा- अब दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी हैं. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ.. जय हिंद। खास बात यह है कि अक्षय कुमार के पास अभी भी कनाडा की नागरिकता थी। इस वजह से लोग अक्सर उन्हें कनाडियन कुमार कहकर ट्रोल करते थे।

file photo

file photo

अक्षय कुमार को 2011 में कनाडाई संघीय चुनाव के बाद कंजर्वेटिव सरकार द्वारा कनाडाई नागरिकता प्रदान की गई थी। अक्षय ने दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, जब उन्होंने कहा था कि वह अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने जा रहे हैं। 

साल 2019 में अक्षय ने जब वोट नहीं दिया, तब उनकी कनाडाई नागरिकता को लेकर बवाल हुआ था. उसके बाद अक्षय ने बताया था कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है.

बता दें कि जब अक्षय कुमार की लगातार फिल्में भारत में फ्लॉप हो रही थीं तो उन्होंने एक दोस्त की सलाह पर कनाडा में बसने का फैसला किया। उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और वहां की नागरिकता हासिल कर ली।

एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था- मुझे लगा कि मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और मुझे काम करते रहना होगा। मैं कनाडा में काम करने गया था. वहां दोस्त ने मुझे बसने की सलाह दी और इसी बीच मैंने कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया। उस वक्त मेरी सिर्फ दो फिल्में रिलीज के लिए बची थीं। सौभाग्य से ये दोनों ही सुपरहिट हो गईं। तब से मैं रुका नहीं, काम करता रहा।' इस दौरान मैंने कभी नहीं सोचा कि मुझे ये पासपोर्ट बदलना चाहिए.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM