खबरे |

खबरे |

'आदिपुरुष' ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की 140 करोड़ रुपये की कमाई
Published : Jun 17, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

'आदिपुरुष' रामायण पर आधारित है और यह शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

मुंबई :  एक्शन और 'स्पेशल इफेक्ट्स' से भरपूर प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' ने रिलीज के पहले दिन वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी टी-सीरीज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'आदिपुरुष' ने अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी भाषा में बनी अब तक की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक कमाई की है।

टी-सीरीज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सिनेमाई रूप से असाधारण फिल्म 'आदिपुरुष' ने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक प्रभाव डाला है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड 140 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'आदिपुरुष' रामायण पर आधारित है और यह शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में अभिनेता प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है।.

निर्माताओं के अनुसार, रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में 'आदिपुरुष' ऋतिक रोशन की 'वॉर' रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' और शाहरुख खान की 'पठान' जैसी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM