खबरे |

खबरे |

सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान, जानें किंग खान के पास कितनी है संपत्ति
Published : Jan 19, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Shahrukh Khan at number four in the list of richest actors, know how much Bollywood is worth
Shahrukh Khan at number four in the list of richest actors, know how much Bollywood is worth

सूची में उन्हें दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में भारत का कोई और अभिनेता नहीं है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में उन्होंने टॉम क्रूज समेत कई हॉलिवुड ऐक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान को दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बताया जाता है। लोग ये भी जानने को बेताब हैं कि इस लिस्ट में सबसे पहले किस अभिनेता का नाम है।

दरअसल, हाल ही में वर्ल्ड्स ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने दुनिया के 8 सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया भर के बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक नाम है भारत के सुपरस्टार शाहरुख खान का।

सूची में उन्हें दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में भारत का कोई और अभिनेता नहीं है। इस लिस्ट में चीन के जैकी चैन का नाम शामिल है। साथ ही सभी अमेरिकी अभिनेता हैं।

इसके साथ ही लिस्ट में इन सभी एक्टर्स की कुल संपत्ति का भी खुलासा किया गया है. नेट वर्थ के मामले में पहले नंबर पर अभिनेता जेरी सीनफेल्ड हैं, जिनकी नेट वर्थ 1 बिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर टायलर पेरी हैं जिनकी नेटवर्थ करीब 1 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर ड्वेन जॉनसन का नाम है और वह 800 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

चौथे नंबर पर अभिनेता शाहरुख खान हैं और उनकी कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर बताई जाती है। पांचवें नंबर पर टॉम क्रूज हैं और उनकी कुल संपत्ति 620 मिलियन डॉलर है। अभिनेता जैकी चैन छठे स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 500 ​​मिलियन डॉलर है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM