खबरे |

खबरे |

‘Border-2’ Movie News: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ में नजर आएंगे वरुण धवन
Published : Aug 23, 2024, 4:59 pm IST
Updated : Aug 23, 2024, 7:57 pm IST
SHARE ARTICLE
‘Border-2’ Movie News: Varun Dhawan will be seen in Sunny Deol’s film ‘Border-2’ News in hindi
‘Border-2’ Movie News: Varun Dhawan will be seen in Sunny Deol’s film ‘Border-2’ News in hindi

‘बार्डर’ फिल्म 1997 में बनी थी, जिसका निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था और यह ‘बॉक्स आफिस’ पर बहुत अधिक हिट साबित हुई थी।

‘Border-2’ Movie News: अभिनेता वरुण धवन ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘बॉर्डर’ फिल्म के सीक्वल में सनी देओल के साथ नजर आएंगे। अभिनेता ने ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित सीक्वल में काम कर रहे हैं।

‘बार्डर’ फिल्म 1997 में बनी थी, जिसका निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था और यह ‘बॉक्स आफिस’ पर बहुत अधिक हिट साबित हुई थी। दत्ता अब भूषण कुमार के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

धवन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘जब मैं चंदन सिनेमा में बॉर्डर फिल्म देखने गया था तब मैं चौथी कक्षा में था । इस फिल्म ने मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव डाला। मुझे आज भी याद है, सिनेमाघर में हम सभी ने राष्ट्रीय गौरव की भावना महसूस की थी।’’

अभिनेता ने कहा कि दत्ता की फिल्म उनकी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शामिल रही है, यही वजह है कि सीक्वल में भूमिका निभाना उनके करियर का एक ‘‘खास क्षण’’ है।

धवन ने कहा, ‘‘मुझे अपने हीरो सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला है, जिससे यह और भी खास हो गया है। मैं एक बहादुर जवान की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हूं, जो भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म होगी। मैं आपकी शुभकामनाएं चाहता हूं। जय हिंद।’’(pti) 

(For more news apart from Punjab News: Hindu organizations met CM Bhagwant Mann, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Tags: sunny deol

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM