खबरे |

खबरे |

Stree 2 Movie: बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘स्त्री 2’
Published : Sep 23, 2024, 5:51 pm IST
Updated : Sep 23, 2024, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
'Stree 2' becomes first Hindi film to earn Rs 600 crore at the box office news in hindi
'Stree 2' becomes first Hindi film to earn Rs 600 crore at the box office news in hindi

पिछले सप्ताह इस फिल्म ने 2023 में रिलीज हुई ‘‘जवान’’ के हिंदी संस्करण को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Shraddha Kapoor and Rajkumar Rao Film 'Stree 2' becomes first Hindi film to earn Rs 600 crore at the box office : श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘हॉरर कॉमेडी’ फिल्म ‘स्त्री 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।  प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के अनुसार, 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से फिल्म ने भारत में टिकट खिड़की पर 604.22 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है।

बैनर ने एक पोस्ट में कहा कि अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और नीरेन भट्ट द्वारा लिखित ‘‘स्त्री 2’’ ने घरेलू स्तर पर 713 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ में कहा, ‘‘‘स्त्री 2’ ने 600 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले क्लब की शुरुआत की है, यह यहां तक पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। आपके अटूट प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’’

पिछले सप्ताह इस फिल्म ने 2023 में रिलीज हुई ‘‘जवान’’ के हिंदी संस्करण को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब तक ‘जवान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम किया था। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के बाद भारत में 582 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

‘‘स्त्री 2’’, 2018 की ‘‘स्त्री’’ की अगली कड़ी है, जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना हैं।

(For more news apart from 'Stree 2' becomes first Hindi film to earn Rs 600 crore at the box office news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM