खबरे |

खबरे |

'बेशरम रंग' Controversy पर बोले हनी सिंह, पहले के लोग ज्यादा समझदार थे, अब कालाकार आजाद नहीं
Published : Dec 23, 2022, 6:59 pm IST
Updated : Dec 23, 2022, 6:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Honey Singh said on 'Besharam Rang' Controversy, earlier people were more intelligent, now Kalakar is not free
Honey Singh said on 'Besharam Rang' Controversy, earlier people were more intelligent, now Kalakar is not free

हनी सिंह ने कहा कि ‘‘पहले कहीं अधिक आजादी थी। लोग कम पढ़े-लिखे हो सकते हैं लेकिन कहीं अधिक संवेदनशील थे। वे समझदार थे

मुंबई : गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे।

‘‘बेशरम रंग’’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी में दिखने के बाद से ‘पठान’ फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि इस गाने से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

फिल्म पर प्रतिबंध की जिन लोगों ने मांग की है उनमें मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल शामिल हैं। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी ‘‘इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने’’ का आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है।.

साल 2013 में आई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लोकप्रिय हुए गीत ‘‘लुंगी डांस’’ में खान के साथ काम कर चुके हनी सिंह ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहले कहीं अधिक आजादी थी। लोग कम पढ़े-लिखे हो सकते हैं लेकिन कहीं अधिक संवेदनशील थे। वे समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे।’’.

1992 की फिल्म ‘रोजा’ से संगीतकार ए आर रहमान के गीत ‘‘रुक्मिणी रुक्मिणी’’ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि अगर यह गाना आज रिलीज हुआ होता तो भारी विवाद हो जाता। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यशराज फिल्म ने इसका निर्माण किया है। जासूसी पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।. सिंह का मानना है कि पहले लोगों को शायरी और कविता की अच्छी समझ थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM