खबरे |

खबरे |

ईडी से जैकलीन की दुबई यात्रा की अर्जी पर दो दिन में जवाब देने को कहा गया
Published : Jan 25, 2023, 3:53 pm IST
Updated : Jan 25, 2023, 3:53 pm IST
SHARE ARTICLE
ED asked to respond to Jacqueline's application for Dubai travel in two days
ED asked to respond to Jacqueline's application for Dubai travel in two days

ईडी ने जैकलीन के आवेदन पर विस्तृत जवाब देने के लिए समय मांगा जिसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मामले की सुनवाई 27 जनवरी तक स्थगित...

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने दुबई यात्रा की अनुमति मांग रहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के आवेदन पर जवाब देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बुधवार को दो दिन का समय दिया। कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में आरोपी जैकलीन ने 27 से 30 जनवरी तक दुबई यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।

ईडी ने जैकलीन के आवेदन पर विस्तृत जवाब देने के लिए समय मांगा जिसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मामले की सुनवाई 27 जनवरी तक स्थगित कर दी।

विशेष न्यायाधीश मलिक को बुधवार को अभिनेत्री की अर्जी पर दलीलें सुननी थीं। बुधवार को जैकलीन अदालत में पेश नहीं हुईं और उनके वकील ने उनका पक्ष रखा।

जैकलीन को मामले में 15 नवंबर, 2022 को नियमित जमानत दे दी गयी थी। उन्हें मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। न्यायाधीश ने 31 अगस्त को ईडी द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद अभिनेत्री से अदालत में पेश होने को कहा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM