खबरे |

खबरे |

Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Published : Sep 25, 2023, 11:29 am IST
Updated : Sep 25, 2023, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
Parineeti-Raghav Wedding
Parineeti-Raghav Wedding

दोनों ने उदयपुर के एक लक्जरी होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी की. 

मुंबई:  रविवार को परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा शादी के अटूट बंधन में बंध गए. दोनों ने उदयपुर के एक लक्जरी होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी की. 

परिणीति और राघव शुक्रवार को अपने-अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे। संगीत सहित विवाह पूर्व समारोह शनिवार को हुए और मुख्य समारोह रविवार को द लीला पैलेस उदयपुर में आयोजित किया गया। वहीं अब  परिणीति ने शादी की ऑफिशियल फोटो शेयर कीं. इस कपल ने क्रीम वेडिंग आउटफिट पहना था.  उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया था. लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे... हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है...''


रिसेप्शन पार्टी में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी, गुलाबी चूड़ियों और कीमती पत्थरों की ज्वेलरी पहने नजर आईं। वहीं, राघव काले रंग के टक्सीडो सूट में दिखे। राघव आकर्षक अंदाज में सजाई गई नावों से बारात लेकर होटल पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य समारोह की थीम 'पर्ल व्हाइट' थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा तथा पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा समेत अन्य हस्तियां शादी समारोह में मौजूद थीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM