खबरे |

खबरे |

कंगना रनौत दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण के पुतले का दहन करने वाली पहली महिला बनीं
Published : Oct 25, 2023, 10:05 am IST
Updated : Oct 25, 2023, 10:05 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र थे।

New Delhi: अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां लाल किले से लगे मैदान में आयोजित दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में मंगलवार को रावण के पुतले का दहन किया। इस आयोजन के 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गईं। कंगना ने तीर चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई और ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र थे।

दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला ने रावण के पुतले को आग लगाई है।’’

कार्यक्रम में रनौत ने अपनी फिल्म ‘‘तेजस’’ का भी प्रचार किया, जो 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सैनिकों के कठिन जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे हमारे भारतीय सैनिक हमारी रक्षा करते हैं और अपनी जान देने में जरा भी नहीं हिचकते।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM