खबरे |

खबरे |

अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
Published : Nov 25, 2022, 1:48 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Actor Vikram Gokhale's health is improving
Actor Vikram Gokhale's health is improving

गुरूवार को गोखले के परिवार के सदस्यों एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि वह गंभीर हालत में हैं और इलाज का उन पर असर नजर नहीं आ रहा है।

पुणे : वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। यहां जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, उसके अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता गोखले (77) का यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर इलाज चल रहा है

अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने कहा, ‘‘ गोखले के स्वास्थ्य में धीमा लेकिन सुधार नजर आ रहा है। वह अपनी आंखें खोल रहे हैं और उनके हाथ-पैरों में हलचल है। संभवत: अगले 48 घंटे तक उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उनका रक्तचाप एवं हृदय की धड़कन ठीक हैं।

थियेटर, टेलीविजन और फिल्मों में समान रूप से काम करने वाले गोखले अमिताभ बच्चन अभिनीत “अग्निपथ” (1990), ‘‘हम दिल दे चुके सनम’’ (1999), “भूल भुलैया” (2007), “नटसम्राट” (2015) और “मिशन मंगल” (2019) सहित कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी हाल में रिलीज मराठी फिल्म “गोदावरी” है।

गुरूवार को गोखले के परिवार के सदस्यों एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि वह गंभीर हालत में हैं और इलाज का उन पर असर नजर नहीं आ रहा है।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM