खबरे |

खबरे |

‘Kaagaz 2’ OTT Release Update: जाने किस OTT प्लैटफॉम पर रिलीज़ होगी अनुपम खेर, सतीश कौशिक की फिल्म "कागज 2"
Published : Feb 27, 2024, 4:41 pm IST
Updated : Feb 27, 2024, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
‘Kaagaz 2’ OTT Release update news in hindi Anupam Kher and Satish Kaushik film
‘Kaagaz 2’ OTT Release update news in hindi Anupam Kher and Satish Kaushik film

फिल्म में हमें अनुपम खेर और सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगें।

'Kaagaz 2' OTT Release update news in hindi: "कागज 2" हिन्दी भाषा में एक ड्रामा फिल्म है जो कि देशभर के सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में हमें अनुपम खेर और सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगें। जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म 20 करोड़ के बजट के साथ तैयार की गई है। आपको यह भी बता दें कि यह फिल्म दिग्गज दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक के जीवन की आखिर फिल्म है जो दर्शकों के दिल में उनके अभिनय की छाप छोड़ जाएगी और उन्हें हमारे बीच फिर से जिंदा कर देगी।

About Film

"कागज- 2" हिन्दी भाषा में एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन वीके प्रकाश द्वारा किया गया है। फिल्म के स्टार कास्ट की अगर बात करें तो अनुपम खेर और सतीश कौशिक जैसे शानदार और अनुभवी सितारे हमें मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगें जिनका साथ दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और स्मृति कालरा देंगें। इस फिल्म की कहानी अंकुर सुमन और शशांक खंडेलवाल द्वारा लिखी गई है, और यह शशि सतीश कौशिक, निशांत कौशिक, गणेश जैन और रतन जैन द्वारा निर्मित है।

फिल्म की अगर बात करें तो यह फिल्म आम लोगों की स्थिति को दर्शाती है जो नेताओं के गैरकानूनी व्यवहार के कारण बहुत पीड़ित होते हैं। यह कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने अपनी बेटी को सिर्फ़ इस लिए खो दिया होता है क्योंकि वे एक मंत्री की रैली के कारण बने ट्रैफिक जाम में फंस गए थे और हॉस्पिटल पहुँचने में देरी की वजह से उनकी बेटी दम तोड़ देती है। इसके बाद वह न्याय के लिए आदालत का दरवाज़ा खट-खटाते है।

'Kaagaz 2' OTT Release Date & Plateform Update

यह फिल्म शुक्रवार के दिन 1 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। वहीं कई लोग ऐसे है जो फिल्म तो देखना चाहते हैं पर अपने बीजी शेड्यूल की वजह से सिनेमाघरों में नहीं जा सकते है. ऐसे में लोग इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारें में जानना चाहेंगे.

ऐसे में आज हम आपको फिल्म 'Kaagaz 2' के ओटीटी रिलीज के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, कि आखिर कब और कौन से प्लेटफॉम पर आप 'Kaagaz 2' देख सकते है।  

बता दें कि फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म के ओटीटी रीलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारें में घोषणा करेंगें। जानकारी के लिए हमारे पेज के साथ बने रहें। 

(For more news apart from ‘Kaagaz 2’ OTT Release update news in hindi Anupam Kher and Satish Kaushik film stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM