खबरे |

खबरे |

Kangana Ranaut news: राजनीति में आकर देश की सेवा करना चाहती हूं-कंगना रनौत
Published : Feb 28, 2024, 7:54 pm IST
Updated : Feb 28, 2024, 7:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Kangana Ranaut said, I want to serve the country by joining politics
Kangana Ranaut said, I want to serve the country by joining politics

राजनीति में आने का यही सही समय है-कंगना

Kangana Ranaut politics entry  news in hindi: कंगना रनौत को लेकर काफी समय से लोग कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि राजनीति में आने का यह सही समय है।

एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा- मैं इस बात का ऐलान नहीं कर सकती कि मैं चुनाव लडूंगी या नहीं। मैं शुरू से ही एक जागरूक नागरिक रही हूं। मुझे लगता है कि मैंने देश के लिए उससे कहीं अधिक करने की कोशिश की है, जितना उस पद पर कोई भी कर सकता था।

फिल्म के सेट के बाद से मेरी कई राजनीतिक पार्टी के साथ कई बार लड़ाई हुई है। मैं अपने देश के लिए कुछ भी करना चाहता हूं। इसके लिए मुझे सीट की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर मैं राजनीति में आना चाहूंगी तो मुझे लगता है कि यह सही समय हो सकता है।'

अपनी बात को जारी रखते हुए कंगना ने कहा- इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसे लौटाना, मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मुझे राष्ट्रवादी होने पर गर्व है। कुछ समय पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'मैं बहुत संवेदनशील और समझदार इंसान हूं। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं।

मुझसे कई बार राजनीति में शामिल होने के लिए कहा गया लेकिन मैं शामिल नहीं हुई। कंगना के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है। कंगना आपातकाल में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 (For more news apart from Kangana Ranaut said, I want to serve the country by joining politics news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM