खबरे |

खबरे |

Jazzy B News: पंजाबी सिंगर जैजी को जन्मदिन पर लगा बड़ा झटका, महिला आयोग ने भेजा कानूनी नोटिस, जानें मामला
Published : Apr 1, 2024, 4:55 pm IST
Updated : Apr 1, 2024, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Women Commission Notice Jazzy B News In Hindi Song Madak Shakeena Di
Punjab Women Commission Notice Jazzy B News In Hindi Song Madak Shakeena Di

जैजी बी इन दिनों अपने एल्बम 'उस्ताद जी किंग फॉरएवर' को लेकर काफी विवादों में हैं।

Punjab Women Commission Notice Jazzy B New s In Hindi: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के आइकॉनिक सिंगर जैजी बी आज यानी 1 अप्रैल को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं सिंगर को उनके जन्मदिन पर ही बड़ी झटका लगा है, जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है. दरहसल, उनके एक गाने को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया है।

बता दें कि, जैजी बी इन दिनों अपने एल्बम 'उस्ताद जी किंग फॉरएवर' को लेकर काफी विवादों में हैं। उनके एल्बम सॉन्ग 'मड़क शकीनां दी' में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, वहीं अब महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है और कार्रवाई की है। पंजाबी गायक जैजी बी को उनके जन्मदिन पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। ये नोटिस उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से भेजा गया है. सिंगर जैजी-बी अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। नोटिस में उनसे एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब ई-मेल के जरिए भेजने को कहा गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

दरअसल, जैज़ी-बी का गाना 'मड़क शकीनां दी' पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था। पंजाबी गाने को जीत कादोवाला ने लिखा है। इस गाने के लिए जीत कादोनवाला को नोटिस भी भेजा गया है. गाने में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें महिलाओं की तुलना भेड़ से की गई है.

नोटिस में साफ लिखा है कि गाना 'मड़क शकीनां दी' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे जैज़ी-बी ने गाया है और जीत कादोवाला ने लिखा है। इसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है। यह समाज में महिलाओं के लिए बेहद अपमानजनक शब्द है और इससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा.

नोटिस में कहा गया है कि इस गाने के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए माननीय अध्यक्ष पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा स्वत: संज्ञान लिया गया है। जैज़ी-बी और लेखक जी काडोवाल को नोटिस मिलने के एक हफ्ते के भीतर अपना जवाब भेजना होगा। 

(For more Punjabi news apart from Punjab Women Commission Notice Jazzy B News In Hindi Song Madak Shakeena Di, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM