खबरे |

खबरे |

Mithun Chakraborty Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सामने आई तस्वीर
Published : Feb 10, 2024, 12:25 pm IST
Updated : Feb 10, 2024, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Mithun Chakraborty Hospitalised update news in hindi
Mithun Chakraborty Hospitalised update news in hindi

इस साल मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Mithun Chakraborty Hospitalised News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को मेडिकल इमरजेंसी के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। कथित तौर पर, अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें कोलकाता में एक निजी अस्पताल की आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती करवाया गया। जहां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका इलाज जारी हैं।

बता दें कि 1976 से फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने लगभग सभी फिल्म उद्योगों में काम किया है और उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। वह राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना बेहतरिन प्रदर्शन दिया है, जिसकी बदौलत वे आज भी अपने कई गानों के लिए मशहूर है। मिथुन चक्रवर्ती को डिस्को डांसर, जंग, प्रेम प्रतिज्ञा, प्यार झुकता नहीं और मर्द जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें इस साल प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि मिथुन की मां का जुलाई 2023 में मुंबई में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनके सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद उन्हें चाहने वाले लोग उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

(For more news apart from Bollywood News: Actor Mithun Chakraborty Admitted In Hospital News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM