खबरे |

खबरे |

Sidhu Moose Wala New Song: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना '410' आज होगा रिलीज, यहा देखे VIDEO
Published : Apr 10, 2024, 1:40 pm IST
Updated : Apr 10, 2024, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Sidhu Moosewala new song '410' will be released today news in hindi
Sidhu Moosewala new song '410' will be released today news in hindi

जानकारी के मुताबिक यह गाना शाम 5 बजे के करीब रिलीज किया जाना है। इस गाने का नाम 410 है।

Sidhu Moose Wala New Song: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अपने नए गाने के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। सिद्धू का छठा गाना 410 आज यानी बुधवार को रिलीज होगा। यह गाना सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त सनी माल्टन के पर्सनल पेज से रिलीज किया जाएगा। इसका टीज़र मंगलवार को सनी माल्टन के यूट्यूब पेज पर जारी किया गया। इस गाने को रैपर सनी माल्टन ने कंपोज किया है।

जानकारी के मुताबिक यह गाना शाम 5 बजे के करीब रिलीज किया जाना है। इस गाने का नाम 410 है। यही वजह है कि यह गाना भी चौथे महीने की 10 तारीख को रिलीज हो रहा है। इस गाने का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही रैपर सनी माल्टन ने जानकारी दी थी कि यह गाना उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि सनी माल्टन और बिग बर्ड ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम किया है। इसमें लेवल, नेवर फोल्ड, जस्ट लिसन जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। इन गानों को लोगों ने खूब पसंद किया।

इस गाने से पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने पिछले साल नवंबर में दिवाली पर 'वॉच-आउट' रिलीज किया था। मई 2022 में मूसेवाला की किलिंग के बाद रिलीज़ होने वाला यह पाँचवाँ गाना था। जिसे यूट्यूब पर अब तक 3.59 करोड़ लोग देख चुके हैं।

(For more news apart from Sidhu Moosewala new song '410' will be released news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM