खबरे |

खबरे |

Diljit Dosanjh News: दिलजीत दोसांझ ने मनाई ईद, खास गाने से फैंस को दी मुबारकबाद, VIDEO
Published : Apr 11, 2024, 12:18 pm IST
Updated : Apr 11, 2024, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Diljit Dosanjh celebrated Eid congratulated fans with a special song
Diljit Dosanjh celebrated Eid congratulated fans with a special song

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने गाने पर रील बनाई है.

Diljit Dosanjh Celebrated Eid News: बॉलीवुड एक्टर और मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने गुरुवार को ईद के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. दिलजीत एक खास गाने के साथ नजर आए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा एक्टर ने मुंबई की एक मस्जिद में जाकर नमाज अदा की और लोगों से मुलाकात की. ईद के मौके पर दिलजीत ब्लैक कुर्ता पायजामा में नजर आए.

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने गाने पर रील बनाई है. इस दौरान वे ब्लैक कुर्ता पायजामा पहनकर निकले। उन्हें मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते देखा गया है. इसके बाद वह लोगों से मिलते और उन्हें ईद की मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं.

यूजर्स एक्ट्रेर की पोस्ट की खूब सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'माशाल्लाह, आप हर तरह से कमाल हैं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पाजी आपको ईद मुबारक।' एक यूजर ने लिखा, 'वाहेगुरु दया करो. आप महान हो ईद मुबारक' , एक अन्य यूजर ने लिखा,वह पगड़ी पहनता है... वह भगवान शिव की पूजा करता है... वह ईद मना रहा है.... वे हमें सचमुच मानवता का अर्थ समझाते हैं।

photophoto

photophoto

दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ बनेगी. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी गायक 'अमर सिंह चमकीला'  के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फिल्मों के अलावा दिलजीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अचानक चर्चा में आ गए हैं. खबरों के मुताबिक दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है. रिपोर्ट के मुताबिक,  उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ अमेरिका में रहते हैं।

(For more news apart from Diljit Dosanjh celebrated Eid congratulated fans with a special song, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM