खबरे |

खबरे |

Amar Singh Chamkila: इंतजार खत्म! आज सिनेमा में नहीं, घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर देखें दिलजीत की 'अमर सिंह चमकीला'
Published : Apr 12, 2024, 11:30 am IST
Updated : Apr 12, 2024, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
Diljit Dosanjh Film Amar Singh Chamkila Out Today on Netflix
Diljit Dosanjh Film Amar Singh Chamkila Out Today on Netflix

फिल्म को  इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है.

Amar Singh Chamkila Out Today: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' आज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस वीकेंड ओटीटी पर कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

इस फिल्म में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी. फिल्म को  इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. आपको बता दें कि सबसे खास बात ये है कि ये फिल्म सिनेमा में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी.

Today Petrol diesel Prices news: देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जाने अपने शहर के दाम

अमर सिंह चमकीला के किरदार में दिलजीत दोसांझ काफी अच्छे लग रहे हैं. उनकी पत्नी अमरजोत के किरदार में परिणीति चोपड़ा ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. ट्रेलर में दिखाया गया कि जब उन्होंने गाना शुरू किया तो उन पर गंदे गाने का आरोप भी लगा। एक ओर वह अधिक प्रसिद्ध होता जा रहा था, दूसरी ओर उनके अनेक शत्रु भी बढ़ते जा रहे थे।

बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन से प्रेरित है। 'पंजाब के एल्विस' के नाम से मशहूर अमर सिंह चमकीला ने अपने गीतों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, घरेलू हिंसा और शराबखोरी जैसे विषयों पर प्रकाश डाला था।

यह फिल्म पंजाबी रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी प्रस्तुत करती है, जो 80 के दशक में गरीबी से निकलकर अपने संगीत से प्रसिद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचे थे। अमर सिंह चमकीला की महज 27 साल की उम्र में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अब दर्शक उनकी कहानी पर्दे पर देख सकेंगे. उन्हें पंजाब का एल्विस भी कहा जाता है। 2 मिनट 37 सेकेंड का ये ट्रेलर बेहद शानदार है. इसमें बताया गया है कि कैसे अमर सिंह चमकीला ने अपने करियर की शुरुआत जीरो से की थी.

(For more news apart from Diljit Dosanjh Film Amar Singh Chamkila Out Today on Netflix news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM