खबरे |

खबरे |

Diljit Dosanjh News Song: दिलजीत दोसांझ का गाना 'रूह वैरागन' रिलीज, श्री गुरु नानक देव जी को किया समर्पित
Published : Nov 25, 2023, 11:34 am IST
Updated : Nov 27, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Diljit Dosanjh song Rooh Vairagan released ahead of Sri Guru Nanak Nanak Dev Parkash purab
Diljit Dosanjh song Rooh Vairagan released ahead of Sri Guru Nanak Nanak Dev Parkash purab

दिलजीत दोसांझ हर साल श्री गुरु नानक देव जी की जयंती को समर्पित एक धार्मिक गाने रिलीज करते हैं।

Diljit Dosanjh song Rooh Vairagan released ahead of Sri Guru Nanak Nanak Dev Parkash purab : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अपना नया धार्मिक गीत जारी किया है। इस गाने का नाम रूह वैरागन है. हाल ही में दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर पोस्ट कर इस गाने के बारे में जानकारी साझा की है. इस गाने के बोल हरमनजीत सिंह ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक गुरमीत सिंह ने दिया है. आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ हर साल श्री गुरु नानक देव जी की जयंती को समर्पित एक धार्मिक गाने रिलीज करते हैं।

क्यों मानाया जाता है प्रकाश पर्व

बता दें कि हर साल कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को श्री गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। सिख धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है. जिसे लोग प्रकाश पर्व के नाम से मनाते है. इस बार यह पर्व  27 नवंबर, सोमवार को मनाई जानी है. प्रकाश पर्व को लोग गुरु नानक देव जी की जन्म  दिन के उपलक्ष्य में मनाते हैं.  इस दिन सभी गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, प्रार्थना, लंगर और प्रकाश उत्सव के रूप में विभिन्न कार्यक्रम किए जाते है.

बता दें कि गुरु नानक जी का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पंजाब प्रांत के तलवंडी गांव में हुआ था। जो कि  अब पाकिस्तान का हिस्सा है. आजकल इसे ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। प्रकाश पर्व के अवसर पर ननकाना साहिब में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. इस दिन दूर-दूर से लोग यहां मत्था टेकने आते है. पंजाब के ज्यादात्तर लोग प्रकाश पर्व के अवसर पर ननकाना साहिब जाते है और मत्था टेकते है. 

वहीं पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ हर साल ननाक जयंती के अवसर पर एक गाना निकालते है और उन्हें समर्पित करते है. इससे पहले भी दिलजीत 'आर नानक पार नानक', 'पैगंबर', 'ध्यान धर महसूस कर' जैसे धार्मिक गाने गा चुके हैं। अब एक बार फिर लोग दिलजीत की आवाज में इस धार्मिक गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

 (For more news apart from Diljit Dosanjh News Song Rooh Vairagan on Guru Nanak Dev Ji Parkash Purab , stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM