खबरे |

खबरे |

Allu Arjun: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में हुआ भव्य स्वागत, वीडियोज हुईं वायरल
Published : Oct 19, 2023, 2:11 pm IST
Updated : Oct 19, 2023, 2:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल हुए.

Mumbai: सुपरस्टार अल्लू अर्जन ने दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में  'पुष्पा: द राइज़' - पार्ट 1 में अपनी भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता. जिसके बाद वो जब वो हैदराबाद पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ. जैसे ही एक्टर बुधवार को हैदराबाद लौटे, ढोल, फूलों और उनके साथ अपने बड़े मील के पत्थर का जश्न मनाने के लिए उनके चारों ओर फैंस के समुद्र के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.  अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. 

अपना पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, अल्लू अर्जुन ने अपने बड़े पल की एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इस मान्यता के लिए जूरी, मंत्रालय, भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं. यह पुरस्कार है न केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हमारे सिनेमा का समर्थन किया है और उसे संजोया है. धन्यवाद, सुकुमार बी गारू. आप मेरी उपलब्धि के पीछे का कारण हैं."

अल्लू अर्जुन ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता वहीदा रहमान, बेस्ट एक्ट्रेस विजेता आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं और उन्हें भी इस उपलब्धता के लिए शुभकामनाएं दी.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM