खबरे |

खबरे |

Time Person Of The Year 2023 : Taylor Swift बनीं टाइम्स मैगजीन की पर्सन ऑफ द ईयर, सिंगर की नेटवर्थ कर देगी हैरान
Published : Dec 7, 2023, 4:40 pm IST
Updated : Dec 7, 2023, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
 Taylor Swift becomes Times Magazine's Person of the Year
Taylor Swift becomes Times Magazine's Person of the Year

टेलर स्विफ्ट को दुनियाभर में एक इंटरनेशनल आइकन के तौर पर देखा जाता है.  

Taylor Swift becomes Times Magazine's Person of the Year : टाइम मैगजीन ने बुधवार को अमेरिकी पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट को 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना है। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने एक बयान में लिखा, "टेलर स्विफ्ट ने सीमाओं को पार करने और प्रकाश का स्रोत बनने का एक तरीका ढूंढ लिया... स्विफ्ट एक दुर्लभ व्यक्ति है जो अपनी कहानी की लेखिका और नायक दोनों है।"

उन्होंने कहा कि साल 2023 में स्विफ्ट ने जो हासिल किया वह कल्पना से परे है. उन्होंने अपना स्वयं का डिज़ाइन तैयार किया और परिणामों को दुनिया के साथ साझा किया।

 इंटरनेशनल आइकन है टेलर स्विफ्ट

बता दें कि टेलर स्विफ्ट को दुनियाभर में एक इंटरनेशनल आइकन के तौर पर देखा जाता है.  उन्होंने अपने पुरे करियर में कई सारे गाने गाए और लिखें है. युवाओं की प्लेलिस्ट में टेलर स्विफ्ट के गाने भरे रहते हैं. वे म्यूजिक वर्ल्ड की बड़ी पर्सनालिटी हैं. वहीं अब टाइम मैगजीन ने उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर 2023 घोषित कर दिया है. 

बता दें कि टेलर स्विफ्ट के इंस्टाग्राम पर 278 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं टेलर किसी को भी फॉलो बैक नहीं करती है. टेलर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस से जुड़ी रहती है.  टेलर ने स्पीक नाओ, फियरलेस, रेड, मिडनाइट और लवर जैसे एल्बम निकाले हैं जो खूब सक्सेसफुल रहे हैं.

इस साल की शुरुआत में, टेलर स्विफ्ट की "द एरास टूर" ने $92.8 मिलियन की भारी कमाई की। थिएटर संचालक एएमसी ने कहा कि फिल्म की अग्रिम टिकटों की बिक्री दुनिया भर में 100 मिलियन डॉलर से अधिक हो गई है, जिससे यह इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाली फीचर-लेंस कॉन्सर्ट फिल्म बन गई है।

बता दें कि टेलर के पास 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी है. रिपोर्ट्स की मानें तो वे शोज के लिए 100 करोड़ के लगभग चार्ज करती हैं.

(For More News Apart from Taylor Swift becomes Times Magazine's Person of the YearNews In Hindi , Stay Tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM