खबरे |

खबरे |

भोजपुरी स्टार निरहुआ की फिल्म 'फसल ' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, किसान के संघर्ष से प्रेरित है फिल्म
Published : Aug 8, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फ़िल्म 'फसल' की पूरी शूटिंग उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में और इसके आसपास हुई है ...

Patna: किसान को हमारे भारत देश मे अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन वही अन्नदाता आजकल इस देश मे अनदेखी का इतना बड़ा शिकार है कि प्रकृति की सारी मार इस अन्नदाता को अकेले ही सहनी पड़ रही है। इस मृत्युलोक में सबसे बड़ी साधना करने वाला कोई यदि है तो वो किसान ही है. लेकिन इस अन्नदाता को इतनी बड़ी उपासना के बाद हासिल क्या होता है ? ना फसल का सही समय पर सही दाम, और ना ही समय पर सही भंडारण, उस किसान कि हालात का अंदाज़ा लगाइए जिसकी फसल पककर तैयार है और उसके ऊपर प्रकृति की मार पड़ जाए .! फसल को उपजाने में उसको पककर तैयार करने में किसान की सारी जमापूंजी खर्च हो जाए और जब फसल की कीमत मिलने का समय आ जाए तो उसे भाव ही कौड़ियों का मिलने लगे , ऐसे में फसल के उपासकों के पास क्या विकल्प रह जाता है ? ऐसी ही तमाम सवालों के झंझावातों को अपने आवरण में समेटे हुए  भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ फ़िल्म 'फसल' लेकर आ रहे हैं .

फ़िल्म 'फसल' की पूरी शूटिंग उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में और इसके आसपास हुई है और अब आगामी 10 अगस्त को फ़िल्म का ट्रेलर भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रहा है । फ़िल्म फसल में दिनेशलाल निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, संजय पांडेय, विनीत विशाल, अयाज़ खान, राकेश त्रिपाठी, जय सिंह , अरुणा गिरी व तृषा सिंह (छोटी) मुख्य भूमिका में हैं । 

श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म 'फसल' के निर्माता प्रेम राय है तथा फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फ़िल्म एक किसान की कहानी और उसके द्वारा उपजाए गए फसलों की कीमत के इर्दगिर्द की कठिनाइयों और चुनौतियों को इंगित करते हुए बनाई गई है ।

निरहुआ और प्रेम राय दोनों ने ही किसानों के दर्द को नजदीक से महसूस किया और देखा परखा है ऐसे में यह फ़िल्म उस मानक पर कितना खरा उतरती है यह तो आने वाले समय मे ही पता चलेगा । क्योंकि फ़िल्म के टाइटल फसल से पहले एक छोटा सा शब्द जोड़ा गया है बिना अन्न का अन्नदाता जो वाक़ई इस देश मे अन्नदाताओं की स्थिति को रूबरू कराने वाला है।

फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है जबकि पटकथा व सम्वाद राकेश त्रिपाठी व पराग पाटिल ने लिखा है । फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा व विजय चौहान ने लिखे हैं जिन्हें संगीतबद्ध ओम झा व आर्या शर्मा ने किया है गाने को आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत व शिल्पी राज ने  सुरों से सजाया है । फ़िल्म फसल के सह निर्माता सतीश आशवानी हैं। 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM