खबरे |

खबरे |

Miss World 2023: इस साल भारत में आयोजित होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, 27 साल बाद मिली मेजबानी
Published : Jun 9, 2023, 10:52 am IST
Updated : Jun 9, 2023, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
Miss World competition will be held in India this year, hosting after 27 years
Miss World competition will be held in India this year, hosting after 27 years

मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन इस साल नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली:  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 27 साल बाद इस साल भारत में आयोजित होगी. ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है। मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन इस साल नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद है। इसकी तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जूलिया मार्ले ने गुरुवार को कहा कि उन्हें 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल्स के मेजबान के रूप में भारत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।  उन्होंने कहा कि भारत एक आकर्षक देश है। यहां की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है। यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हम पूरी दुनिया से परिचय कराएंगे। 

बता दें कि करीब एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 130 से ज्यादा देशों की 130 से ज्यादा सुंदरियां हिस्सा लेंगी। भारत में सौंदर्य प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए यहां आई मौजूदा मिस वर्ल्ड करोलिना बिलाव्स्का (पोलैंड) ने कहा कि वह इस खूबसूरत देश में किसी अन्य उम्मीदवार को अपना ताज सौंपने को लेकर उत्साहित हैं।

भारत ने छह बार अपने नाम किया है यह खिताब

बता दें कि भारत ने यह मानक खिताब छह बार जीता है। पहली बार रीता फारिया ने 1966 में प्रतियोगिता जीता थी, जबकि ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हैडॉन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में, प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में और मानुषी छिल्लर ने 2017 में खिताब जीता था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM