खबरे |

खबरे |

Anant-Radhika Wedding Day: आज सात फेरे लेंगे अनंत-राधिका, दोपहर 3 बजे से इकट्ठा होना शुरू हुए बाराती
Published : Jul 12, 2024, 3:21 pm IST
Updated : Jul 12, 2024, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Anant-Radhika Wedding today latest News In Hindi
Anant-Radhika Wedding today latest News In Hindi

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है।

Anant-Radhika Wedding Day News In Hindi: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर आज ऐसी भव्य शादी का गवाह बनेगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट आज 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे। वहीं 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह व मंगल उत्सव 14 जुलाई को होगा। इसके लिए अंबानी परिवार ने भव्य तैयारियां की हैं।

होटलों में कमरें हुए महंगे

सामने आई जानकारी के मुताबिक खास मेहमानों को मुंबई ले जाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए गए हैं। इसके अलावा पूरे समारोह में 100 से अधिक प्राइवेट जेट इस्तेमाल किए जाएंगे। एयर चार्टर कंपनी क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने बताया, 'मेहमान हर जगह से आ रहे हैं और हर विमान देश भर में कई राउंड लगाएगा।' अंबानी परिवार ने आईटीसी, द ललित और ताज जैसे आसपास के होटलों को बुक कर लिया है। इस वजह से रूम महंगे हो गए हैं। वहीं बीकेसी के दो लग्जरी होटलों में तो कमरों की कीमत 1 लाख तक पहुंच गई है।

..

मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

ट्राइडेंट और ओबेरॉय, मुंबई की वेबसाइट के अनुसार, 14 जुलाई तक उनके यहां रूम उपलब्ध नहीं हैं। हाई-प्रोफाइल इवेंट के लिए, 12 से 15 जुलाई तक आयोजन स्थल के पास की सड़कें विशेष रूप से 'इवेंट व्हीकल' के लिए आरक्षित रहेंगी। क्षेत्र की कई कंपनियों ने कर्मचारियों को 15 जुलाई तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। वहीं, मुंबई पुलिस ने बीकेसी के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

क्या होगी शादी की थीम

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है। बनारस की परंपरा, धार्मिकता, संस्कृति, कला-शिल्प और व्यंजनों के जरिए इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। स्टाइलिंग में भारतीयता के महत्व पर फोकस रहेगा। शुक्रवार के कार्यक्रमों की शुरुआत बारात से होगी।

..

दोपहर 3 बजे बाराती इकट्ठा होंगे। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म होगी, इसके बाद मिलनी की रस्म होगी। दोनों तरफ के मेहमानों की मिलनी के बाद रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी। लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होगी। मेहमानों के लिए पारंपरिक ड्रेस कोड रखा गया है।

(For More News Apart from Anant-Radhika Wedding today latest News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM