खबरे |

खबरे |

VIDEO: 100 किलो का गाउन पहन टेम्पो से धूमती दिखी उर्फी, लोग हुए हैरान
Published : Apr 13, 2024, 5:20 pm IST
Updated : Apr 13, 2024, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Urfi Javed Wears 100 Kg-Gown news in hindi VIDEO
Urfi Javed Wears 100 Kg-Gown news in hindi VIDEO

वहीं एक बार फिर, उर्फी ने 100 किलोग्राम का गाउन पहनकर मुंबई में कदम रखते हुए नेटिज़न्स को चौंका दिया।

Urfi Javed News: उर्फी जावेद अपने अनोखे और अतरंगे फैशन के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बेबाक शैली से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सर्वश्रेष्ठ हैं . उर्फी हमेशा ही कुछ ऐसा पहनकर निकलती है जो लोगों को हैरान कर देती है. लोग ये भी सोतने लग जाते है कि आखिर ये इस तरह के आइडिया कैसे लेकर आती है. 

वहीं एक बार फिर, उर्फी ने 100 किलोग्राम का गाउन पहनकर मुंबई में कदम रखते हुए नेटिज़न्स को चौंका दिया। वीडियो में उर्फी अपने भारी गाउन के साथ टेम्पो से उतरती नजर आ रही है. वहीं उनकी टीम के सदस्य भी उनकी मदद करते नजर आए. उन्होंने खुलासा किया कि पूरे आउटफिट को बनाने में 2-3 महीने लगे और इसे 10-11 लोगों ने बनाया।

उर्फी ने वीडियो में कहा, "कोई रेड कार्पेट पर बुलाता नहीं, तो मैंने खुद बना लिया।"

कुछ दिन पहले, उर्फी ने 'फॉलो कर लो यार'  नाम से अपने नए शो की घोषणा की, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। यह उनके जीवन पर आधारित होगी और इसका निर्देशन संदीप कुकरेजा ने किया है।

मुंबई में लॉन्च इवेंट में उर्फी ने होस्ट करण जौहर से कहा, "बहुत सारे लोग मुझे बहुत सी चीजें सुझा रहे थे। कोई कह रहा था, एक फिल्म करो, कोई कह रहा था, 'डेटिंग शो करो।' हालांकि मुझे फिल्मों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिल रहा था, लेकिन मैं अपने अगले कदम की योजना बना रही थी इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अपने जीवन पर एक रियलिटी शो करना चाहिए।

उर्फी लव सेक्स और धोखा 2 से बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही है। वह स्प्लिट्सविला X5 में एक शरारती के किरदार में भी नजर आ रही हैं।
(For more news apart from Urfi Javed Wears 100 Kg-Gown news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM