खबरे |

खबरे |

Bhojpuri Film : फिल्म ‘इश्क’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, काजल राघवानी के पिता का किरदार निभा रहे राज प्रेमी
Published : Mar 17, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Bhojpuri Film: The first look of the film 'Ishq' is out
Bhojpuri Film: The first look of the film 'Ishq' is out

फिल्म का ट्रेलर 24 मार्च को इंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।  

बॉलीवुड के बाद इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय चरित्र अभिनेता राज प्रेमी की नई फिल्म ‘इश्क’ का फर्स्ट लुक आज आउट किया गया है। इस फिल्म में राज प्रेमी फिल्म की लीड एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता के किरदार ने नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका यह किरदार नकारात्मक है, लेकिन फिल्म की कहानी के लिहाज से बेहद अहम है। वे फिल्म मे एक ऐसे पिता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं, जो अपनी बेटी की शादी अपने पसंद से करना चाहते हैं। मगर उनकी बेटी अपने प्रेमी की साथ भाग जाती है। फिर, जो होता है, उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म का ट्रेलर 24 मार्च को इंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।  

लेकिन उससे पहले राज प्रेमी ने कहा कि यह फिल्म सामाजिक और मनोरंजन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद प्रभावित किया। इस फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा है। यह फिल्म सिनेमा के शौकीन हर दर्शक को देखनी चाहिए। इस फिल्म में निर्माता – निर्देशक राजकुमार आर पांडेय ने बेहद मेहनत की है। फिल्म हर मायने में अलग और नायाब है। इसलिए मेरी सबों से अपील होगी कि जब यह फिल्म रिलीज हो, पूरे परिवार के साथ जाकर सिनेमाघरों में जरूर देखें। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का किरदार इतना जीवंत है कि सेट पर एक पिता की भावना मेरे अंदर उमड़ती रही थी। 

आपको बता दें कि  साईदीप फिल्मस प्रस्तुत ‘इश्क’ में रॉकिंग स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल राघवानी, विक्रांत सिंह राजपूत, शुभी शर्मा, राज प्रेमी मुख्य भूमिका में हैं।   ‘इश्क’ के लेखक – निर्माता – निर्देशक राजकुमार आर पांडेय हैं। फिल्म में एक से बढ़कर एक सुरीले गीत हैं। इसके गीतकार राजकुमार आर पांडेय और सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। संगीत राजकुमार आर पांडेय का है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एक्शन प्रदीप खड़का और कोरियोग्राफी पप्पू खान और कानू मुखर्जी हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM