Elvish Yadav Case: एल्विश यादव मामले में अलर्ट मोड पर नोएडा पुलिस, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव मामले में अलर्ट मोड पर नोएडा पुलिस, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Published : Mar 20, 2024, 2:02 pm IST
Updated : Mar 20, 2024, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
 Noida Police arrested two more accused in Elvish Yadav Case News In Hindi
Noida Police arrested two more accused in Elvish Yadav Case News In Hindi

ANI के रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 Noida Police arrested two more accused in Elvish Yadav Case News In Hindi:  यूट्यूबर और बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव से जुड़े सांप के जहर के इस्तेमाल मामले में नोएडा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  ANI के रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  बता दें कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही नोएडा पुलिस  इस मामले में काफी एक्टिव हो गई और अपनी जांच तेज कर दी है. खबर है कि मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

दो लोगों की गिरफ्तारी के बारें बताते हुए अतिरिक्त DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, "जिस मामले में कुछ दिनों पहले एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था उसी मामले में आज सुबह 2 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है इनका नाम ईश्वर और विनय है। ईश्वर राहुल सपेरा से लगातार बात करता रहता था और उसका अपना बैंक्वेट हॉल है जहां पर वो सांप बुलाता था और सांप का जहर बनाता था। विनय ईश्वर यादव का खास दोस्त है। ईश्वर और विनय विश का आदान प्रदान करने में मदद करते थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।"

IVF Treatment: जाने क्या है IVF तकनीक और इससे जुड़े कानून? क्यों सिद्धू मूसेवाला की मां पर उठ रहे सवाल!

बता दें कि नोएडा पुलिस ने चार महीने पहले आयोजित एक रेव पार्टी में मनोरंजक दवा के रूप में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल  के मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है. उनपर पिछले साल  पार्टियों में सांप का जहर बेचने का आरोप लगाया गया था। नोएडा पुलिस ने दावा किया था कि, "हमें एल्विश यादव और सांप के जहर की आपूर्ति में उसकी संलिप्तता के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं।"

बता दें कि एल्विश यादव लंबे समय से विवादों में हैं. हाल ही में एल्विश मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में थे। इससे पहले भी उन्होंने एक लड़के को थप्पड़ मारा था, जिसका वीडियो सामने आया था. 

(For more news apart from After Elvish Yadav, Noida Police arrested two more accused News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM

Gurudwara Parmeshar Dwar Sahib पहुंचे Dr. Gurpreet Kaur

17 Apr 2025 5:58 PM

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM