खबरे |

खबरे |

‘छेल्लो शो’ 2 दिसंबर को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Published : Nov 21, 2022, 1:05 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
'Chello Show' to release in US cinemas on December 2
'Chello Show' to release in US cinemas on December 2

अंग्रेजी में “लास्ट फिल्म शो” शीर्षक वाली गुजराती भाषा की फिल्म का वितरण सैमुअल गोल्डविन फिल्म्स द्वारा किया जाएगा। यह पान नलिन द्वारा लिखित ...

लॉस एंजिलिस:  अकादमी पुरस्कारों के 95वें संस्करण में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'छेल्लो शो' 2 दिसंबर को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अंग्रेजी में “लास्ट फिल्म शो” शीर्षक वाली गुजराती भाषा की फिल्म का वितरण सैमुअल गोल्डविन फिल्म्स द्वारा किया जाएगा। यह पान नलिन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है।

नलिन को “समसारा” और “एंग्री इंडियन गॉडेसेस” जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने बुधवार रात इंस्टाग्राम पर रिलीज की घोषणा की।

फिल्म निर्माता ने लिखा, “यूएसए थियेट्रिकल रिलीज 2 दिसंबर 2022, सैमुअल गोल्डविन फिल्म्स 95वें ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘लास्ट फिल्म शो’ (छेल्लो शो) को आपके पास के सिनेमाघरों में ला रहे हैं।’’

यह रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स और छेल्लो शो एलएलपी द्वारा निर्मित है।.

गोवा के पणजी में 20 से 28 नवंबर तक होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के आगामी संस्करण में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM